Uttarakhand Weather Update 9 May अगले कुछ दिनों तक दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update May 9
रुद्रप्रयाग: पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाने लगी है।
Uttarakhand Weather Update 9 May
मैदानी इलाके चढ़ते पारे से तप रहे हैं, हालांकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के चलते मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दून के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए
गुरुवार को मानसून की केरल में एंट्री हो गई। इस बार मानसून देरी से आया है, इसके उत्तराखंड में भी देरी से पहुंचने के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून इस साल पांच दिन देरी से आएगा। मानसून के आने से पहले मौसम में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। उत्तराखंड में बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जबकि बुधवार को यह 36 डिग्री था। शुक्रवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि जून के महीने में अगले कुछ दिनों तक गर्मी रहेगी, हालांकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं। 10 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।