उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशखबरी, NDA CDS प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

NDS CDS Exam announcement uttarakhand उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ये खुशखबरी दी है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand nda cds 1 lakh rupees : uttarakhand youth to get rs 1 lakh after passing nda cds exam
Image: uttarakhand youth to get rs 1 lakh after passing nda cds exam

देहरादून: उत्तराखंड के के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब एनडीए और सीडीएस की प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर सरकार अब एक लाख रुपये देगी।

NDS CDS Exam announcement uttarakhand

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ये खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। युवाओं को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन राशि के तौर पर ये धनराशि दी जाएगी। उत्तराखंड के कई युवाओं का सपना सेना में अफसर बनने का होता है। आगे पढ़िए

ऐसे में सरकार इन युवाओं को मुफ्त कोचिंग तो देगी ही। साथ ही आर्थिक और प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये देने जा रही है। विभाग की ओर से अब तक इसके लिए 50 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। लेकिन अब धनराशि को दोगुना करने की तैयारी है। इस योजना का लाभ उत्तराखंड के स्थायी और मूल निवासी उन छात्र-छात्राओं को मिलेगा। जिन्होंने 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाएं उत्तराखंड के शिक्षण संस्थाओं से पास की है। योजना के लाभ के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ एक बार ही लिया जा सकेगा।