Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: ट्रैफिक रूल्स हमारी सेफ्टी के लिए हैं, लेकिन कई लोग इनका पालन नहीं करते। ट्रैफिक पुलिस रोकती है तो चालान से बचने के लिए बीच सड़क पर बद्तमीजी करने लगते हैं।
बीते दिनों हरिद्वार में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी। यहां एक माचोमैन खुद को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बताकर मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट से बहस करने लगा। सोचा कि तेज आवाज में बोलेगा तो महिला पुलिसकर्मी डर जाएगी, लेकिन शर्मिला बिष्ट टस से मस नहीं हुईं और युवक का चालान काट दिया। अब हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट को इसी दिलेरी के लिए सम्मानित किया गया है। माचो मैन को सबक सिखाने वाली महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी का हरिद्वार एसएसपी ने सम्मान किया। हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने हेड कांस्टेबल शर्मिला बिष्ट को सम्मानित किया। आगे पढ़िए
शर्मिला बिष्ट द्वारा ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के जज्बे की हर ओर तारीफ हो रही है। बता दें कि घटना वाले दिन आरोपी युवक अमित कुमार ने खुद को दिल्ली यातायात का ट्रैफिक सिपाही बताते हुए जमकर बवाल किया था। हंगामा होने पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे। युवक द्वारा तमाम दलीलें देने के बाद भी शर्मिला ने वाहन का चालान काट दिया था। इतना ही नहीं Haridwar Constable Sharmila Bisht ने इस मामले की लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिस पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हरिद्वार जिले की एसपी ट्रैफिक रेखा यादव ने बताया कि आरोपी युवक का दिल्ली पुलिस से वैरिफिकेशन कराया जा रहा है। नियम सबके लिए बराबर है, इनका उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।