त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, कांग्रेस ने बोला चौतरफा हमला

बीजेपी नेता Trivendra Singh Rawat ने एक बयान में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया, जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Trivendra Singh Rawat Nathuram Godse: Trivendra Singh Rawat statement on Nathuram Godse Congress reply
Image: Trivendra Singh Rawat statement on Nathuram Godse Congress reply

देहरादून: बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर बवाल मचा है।

Trivendra Singh Rawat statement on Nathuram Godse

यूपी के बलिया में दिए एक बयान में उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया, जिसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नाथूराम गोडसे के काले इतिहास को एक षड्यंत्र के तहत बदलना चाहती है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रांतिकारियों की धरती पूर्वांचल में गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता कर पूर्वांचल की जनता का अपमान किया है। पूर्वांचल के अपमान के लिए बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। आगे पढ़िए

बागेश्वर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान उनकी और बीजेपी की सोच को जगजाहिर करता है। कांग्रेस प्रदेश में आज विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। गांधी के हत्यारे के समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि यूपी के बलिया में दिए एक बयान में त्रिवेंद्र ने कहा था कि जहां तक मैंने नाथूराम गोडसे को जाना और पढ़ा है। उसके अनुसार वो सच्चे देशभक्त थे, लेकिन महात्मा गांधी की जो हत्या हुई, उससे हम सहमत नहीं हैं। Trivendra Singh Rawat के इस बयान पर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उनके प्रदेश के नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री सभी मिलकर गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को पुनर्स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं।