Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के सियासी गलियारों में आज हंगामा मच गया। नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ऊपर तब गाज गिरी जब विजिलेंस ने उनके निवास पर छापेमारी की।
इस दौरान विजिलेंस की टीम ने हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज से एक जनरेटर भी जब्त किया है। बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई ठिकानों आज 30 अगस्त विजिलेंस ने छापेमारी की है। विजिलेंस की टीम हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज में भी गई थी, जिसके बाद से मामला राजनीति चर्चाओं का विषय बना हुआ है। गौर मतलब हो कि जब वे कैबिनेट मंत्री थे तो पाखरो और कालागढ़ क्षेत्र में कई अवैध रूप से पेड़ काटे गए और अवैध निर्माण भी किया गया। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि यहां अवैध रूप से पेड़ काटे गए थे और यहां बिना अनुमति के निर्माण भी किए गए थे।
तो वहीं, इस कार्रवाई के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मज़े ले लिए हैं। उन्होंने हरक सिंह रावत पर चुटकी लेते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को स्वतंत्र संज्ञान लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हरक सिंह रावत पर तंज कसते हुए कहा कि पाप का घड़ा एक न एक दिन भर जाता है। हर चीज़ की एक सीमा होती है और एक समय के बाद सबको नीचे आना ही होता है। हर एक का अंत समय आता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से भ्रष्टाचारियों का भी एक क्लाइमैक्स आता है जब उनके पाप का घड़ा भर जाता है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड हाईकोर्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि कोर्ट ने सीबीआई जांच की बात सही है तो जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कहा जा रहा है कि विजिलेंस की टीम जल्द ही हरक सिंह रावत के बेटे को पूछताछ के लिए बुला सकती है।