Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
यूकेपीएससी के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार Dr. Rakesh Kumar ने इस्तीफा दे दिया है। डॉ राकेश कुमार सेवानिवृत्त आईएएस थे और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। आपको बता दें कि डॉ राकेश कुमार इससे पहले यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम में भारत के मुख्य सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही हैं। डॉ. राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल छह वर्ष के लिए था। लेकिन सिर्फ डेढ़ साल में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। खैर इस्तीफे की वजह क्या है, जल्ह ही इस बात का भी पता चल जाएगा।