आज उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 50 किमी की रफ्तार से बहेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather Report 10 May मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 10 May: Uttarakhand Weather Report 10 May
Image: Uttarakhand Weather Report 10 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम राहत देता नहीं दिख रहा। 10 जून से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 10 जून से 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Report 10 May

इस दौरान पर्वतीय इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरत रहा है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। बेमौसम बरसात और बर्फबारी से चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही किसानों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहाड़ों में सेब के काश्तकारों को बारिश और बर्फबारी से भारी नुकसान हुआ है। अब एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

11 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर 15 जून तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन पहले से हो रखा है, वह केदारनाथ की यात्रा पर जा सकते हैं। 10 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी बंद है, 11 जून से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खुल जाएंगे। मानसून को लेकर भी अपडेट आया है। गुरुवार को मानसून ने 8 दिन की देरी से केरल में दस्तक दी। इसी के साथ भारत में बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई। उत्तराखंड में मानसून 25 जून तक दस्तक दे सकता है। उससे पहले मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।