Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग तैयार होने वाली है। आप आप 2 घंटे के थकाऊ सफर को सिर्फ 5 मिनट में पूरा कर पाएंगे।
जी हां यमुनोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड पर करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण हो रहा है। दावा है कि ये उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग होगी और दिसंबर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। NHIDCL के अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर तक इस टनल में वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। सिलक्यारा बैंड से लेकर पोल गांव तक इस टनल का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक सिलक्यारा बैंड से पोल गांव तक पहुंचने के लिए वाहनों को करीब 2 घंटे का समय लगता था लेकिन अब ये दूरी सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो जाएगी। आपको बता दें कि यमुनोत्री हाईवे पर राड़ी टॉप करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। बरसात और बर्फबारी के दौरान उत्तरकाशी से यमुना घाटी का सफर बेहद मुश्किल हो जाता है।
जिस दौरान चारधाम यात्रा चलती है, उस दौरान भी बड़कोट से राड़ी टॉप के बीच जाम से लोग हलकान रहते हैं। ऐसे हालातों से निपटने के लिए यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड से पोल गांव तक 4.5 किमी लंबी सुरंग तैयार हो रही है। इस सुरंग का काम साल 2019 शुरू किया गया था। सुरंग पर करीब 850 करोड़ की लागत लगनी है। ये सुरंग डबल लेन होगी और करीब 12 मीटर चौड़ी होगी। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर महीने तक इस सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि टनल कटिंग का काम करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। खास बात ये है कि इस टनल के निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बीच करीब 27 किलोमीटर की दूरी कम होगी। कुल मिलाकर दिसंबर में Uttarakhand Longest Tunnel के भीतर से वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।