Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून का एक हिंदू युवक ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य पढ़ते-पढ़ते इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। धीरे-धीरे उसने खुद को घर में कैद कर लिया।
लोगों से बात करना और बाहर जाना बंदकर लिया। मूलधर्म से उसका इस कदर मोहभंग हुआ कि वो मुस्लिम ग्रुपों से जुड़कर पांच वक्त की नमाज पढ़ने लगा। पिता टोकते तो उनके साथ मारपीट करता। अब उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। मामला डोईवाला के बुल्लावाला का है। यहां अपने बेटे वैभव बिजल्वाण के खिलाफ शिकायत लेकर डोईवाला कोतवाली पहुंचे पिता ने बताया कि वैभव ने पॉलीटेक्निक की पढ़ाई की है। उसने तीन साल पहले लॉकडाउन के वक्त क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ इस्लामिक ग्रुप से जुड़ गया। आगे पढ़िए
क्रिप्टो में ट्रेडिंग शुरू हुई तो वहां उसने उर्दू बोलना सीख लिया। बाद में वैभव नमाज भी पढ़ने लगा और खुद को मुस्लिम बताने लगा। पिता ने टोका तो वैभव ने उनके साथ मारपीट की। वो केवल खाना खाने के लिए ही कमरे से बाहर आता था और हर वक्त इस्लाम के बारे में बातें करता रहता था। ये भी कहा जा रहा है कि युवक के पाकिस्तान से संपर्क हैं, हालांकि पुलिस जांच में अभी तक ऐसा तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि वैभव का लैपटॉप कब्जे में लिया गया है। उससे पूछताछ भी की जा रही है। लैपटॉप में यूट्यूब वीडियो की हिस्ट्री भी मिली है। यह चैनल कहां के हैं और कौन इन्हें चला रहा है, इसकी जांच की जा रही है।