उत्तराखंडियों से अपील, बेटियों को बचाकर रखो, 5 महीनों में Love Jihad की 48 घटनाएं

Uttarakhand Love Jihad सिर्फ 5 महीने के भीतर लव जिहाद के 48 मामले प्रदेश में सामने आए हैं। पूरे एक साल की बात करें तो यह आंकड़ा 76 है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Love Jihad: Report on Love Jihad in Uttarakhand
Image: Report on Love Jihad in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर धामी सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है।

Report on Love Jihad in Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा है। बीते कुछ महीनों में प्रदेश में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ 5 महीने के भीतर ऐसे 48 मामले प्रदेश में सामने आए हैं। पूरे एक साल की बात करें तो यह आंकड़ा 76 है। हर महीने लव जिहाद के औसतन 10 मामले सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामले नाबालिग लड़कियों के अपहरण से संबंधित हैं। पॉक्सो में भी मामले दर्ज किए गए हैं। आगे पढ़िए

प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन अब लोगों में इन्हें लेकर जागरुकता बढ़ी है। यही वजह है कि लोग शिकायत लेकर आगे आ रहे हैं, और पुलिस भी इन पर कार्रवाई कर रही है। इन पांच महीनों में लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू को हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने भी साफ कहा है कि प्रदेश को सॉफ्ट टारगेट नहीं बनने देंगे। यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट भी मांगी। साथ ही सत्यापन अभियान सख्ती और तेजी से चलाने के निर्देश दिए।