Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम जल्द ही राहत दे सकता है। राज्य में 11 जून से 14 जून तक बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है।
कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों ऊधमससिंहनगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जनपदों के लिए बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जून तक मौसम परेशान करता रहेगा। मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने को कहा है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि से फसलों-बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है। खराब मौसम के दौरान मवेशियों को खुले स्थान में न बांधने की सलाह दी गई है। उधर, मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। 25 जून तक इसके उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। उससे पहले मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। चारधाम यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढते रहें।