Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एक बार फिर लव जिहाद की घटना सामने आई है। यहां समुदाय विशेष का एक युवक पकड़ा गया है, जो कि नेपाल मूल की विवाहिता को साथ लेकर जा रहा था।
व्यापारियों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक टिहरी के कांडीसौड़ में मिस्त्री का काम करता है। आरोपी का नाम कासिम मलिक है, जो कि यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। वो नेपाली मूल की विवाहिता से मिलने उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय पहुंचा था। यहां पर उसने एक व्यापारी से आधार कार्ड से पैसे निकालने की जानकारी ली। उसके पास बैंक पासबुक थी। व्यापारी ने जब उसके साथ नेपाली मूल की विवाहिता और बच्ची को देखा तो उसे कुछ शक हुआ। उसने बैंक पासबुक पर युवक का नाम पढ़ा तो पता चला कि युवक मुस्लिम है। पूछताछ करने पर युवक घबरा गया। उसने साथ खड़ी महिला और उसकी बेटी को अपनी पत्नी-बेटी बताया। उधर, जब विवाहिता से सवाल पूछे गए तो उसने युवक को पहचानने से इन्कार कर दिया।
उसके बाद व्यापारी ने नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बुलाकर उन दोनों को बाजार पुलिस चौकी को सौंप दिया। नगर कोतवाली एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि युवक और विवाहिता से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। पूछताछ के दौरान महिला ने कुछ साफ-साफ नहीं कहा, वो लगातार बयान बदलती रही। वहीं आरोपी कासिम का कहना है कि उसका फोन पर महिला से संपर्क हुआ था। उसने ही मिलने के लिए उत्तरकाशी बुलाया था। कासिम पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। फिलहाल उससे और महिला से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि उत्तरकाशी में पुरोला और मोरी में लव जिहाद के मामले सामने आने के बाद बवाल जारी है, स्थानीय लोग समुदाय विशेष के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।