Uttarakhand Weather Report 12 May 12 से 15 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 12 May
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन मुश्किलभरे रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Report 12 May
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक 12 जून से 15 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 12 से 15 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी राहत नहीं मिलेगी। यहां गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 12 से 15 जून तक के लिए य्लो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
प्रदेश में रविवार सुबह के समय हल्के बादलों से उम्मीद जगी थी, कि मौसम करवट बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह नौ बजे से मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिली। दोपहर 12 बजे से गर्मी ने लोगों को खूब बेहाल किया। मैदानी क्षेत्र देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, ऊधमसिंनगर आदि क्षेत्रों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, श्रीनगर जैसे इलाके भी गर्मी से तपते रहे। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री व मसूरी का दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से 15 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की वर्षा, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।