Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच देहरादून के जौलीग्रांट में हिंदू संगठनों ने एक युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए, उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट में युवक के कपड़े भी फट गए। आरोपी का जुलूस भी निकाला गया। आरोपी युवक विशेष धर्म से जुड़ा है। हिंदू संगठन के लोगों ने बताया कि युवक ने मेडिकल की हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं, अब वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी का जौलीग्रांट चौक से लेकर कुछ दूरी तक मुख्य मार्ग पर मारपीट करते हुए जुलूस निकाला गया। आगे पढ़िए
जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने जाकर युवक को पुलिस को सौप दिया। उधर युवक को पुलिस ने पकड़ा तो धर्म विशेष के कुछ युवक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हिन्दू संगठन के लोगों पर आरोप लगाया कि उनकी जौलीग्रांट में दुकान है। दुकान के पास उनके साथ भी मारपीट की गई है। बताया जा रहा है कि थाने में भी दोनों समुदाय के लोगों के बीच खूब हाथापाई हुई। जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। आरोपी युवक मिस्सरवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। हिंदू संगठनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल राजेश साह ने कहा कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।