Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देवपुरा स्थित पुराने भाजपा ऑफिस के सामने हथियारबंद बदमाशों ने शहर के व्यापारी के मकान में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। वो तो परिवार की बुजुर्ग महिला की सूझबूझ और हिम्मत से एवं राहगीरों की सक्रियता के चलते बदमाश केवल बुजुर्ग महिला की चेन लूट कर फरार हो गए। अगर महिला सही समय पर शोर नहीं मचाती और आसपास के लोग इकट्ठा नहीं होते तो बात और अधिक बढ़ सकती थी। देर रात हुई लूट की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर खुद एसएसपी हरिद्वार पहुंचे और पूरी जानकारी ली। एसएसपी अजय सिंह ने पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। आगे पढ़िए
चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। पीड़िता कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि वे लोग रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इतने में उनकी बहू को शक हुआ कि कोई घर में घुस गया है। वे उठकर देखने गई, तो बदमाशों ने उनको पकड़ लिया और उनकी चेन छीन ली गई। कृष्णा अग्रवाल ने जोर से शोर मचाना शुरू किया तो उनके पति भी आ गए। इतने में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। अफरा-तफरी देख वह मेरी चेन छीन कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी ली। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार के देवपुरा पास के पास स्थित एक घर में बदमाशों लूट का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश इसमें सफल नहीं हो पाए। बदमाश सिर्फ एक चेन लूट कर भाग गए। घटनास्थल पर पुलिस को एक बैग भी मिला है. ये बैग हड़बड़ी में घबराकर भागते समय बदमाशों के हाथ से छूट गया. इस बैग में रस्सी, टेप और 2 चाकू मिले हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। परिवार वालों से बदमाशों का हुलिया पूछा जा रहा है।