Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वन दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही थी।
इस दौरान एक अभ्यर्थी अपने भाई की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। आरोपी ने सबको चकमा देने की तैयारी तो खूब की थी, लेकिन निरीक्षक की सतर्कता के चलते उसकी एक न चल सकी। बड़े भाई को वन दरोगा बनवाने के लिए छोटा भाई परीक्षा देने आया था। आवेदन फार्म से लेकर एडमिट कार्ट तक पर छोटे भाई का फोटो लगा था, लेकिन परीक्षा के वक्त जब अभ्यर्थियों से आईडी प्रूफ मांगा, तो पता चल गया कि राहुल की जगह उसका छोटा भाई अंकित पेपर देने आया है। मामला ज्वालापुर के सीतापुर स्थित राजकीय इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र में सामने आया। बीते दिन यहां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई वन दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा चल रही थी।
इस दौरान निरीक्षक को आयोग की उपस्थिति पंजिका और आइडी प्रूफ के मिलान पर एक अभ्यर्थी पर शक हुआ। पड़ताल करने पर पता चला कि एडमिट कार्ड और उपस्थिति पंजिका में अभ्यर्थी का नाम राहुल सैनी है, जबकि जो युवक परीक्षा देने पहुंचा है वो अंकित सैनी है। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि राहुल उसका बड़ा भाई है। तब केंद्र व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान की ओर से पुलिस प्रशासन व आयोग को सूचना दी गई। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद आरोपी अंकित सैनी निवासी ग्राम फरकपुर, डाडा पट्टी भगवानपुर जिला हरिद्वार को अपने भाई राहुल सैनी की जगह परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नकल विरोधी कानून, धोखाधड़ी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़े भाई राहुल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।