Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेशभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। गैरकानूनी तरीके से सरकारी जमीन कब्जा कर उस पर मजार बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में हरिद्वार के बहादराबाद में प्रशासन ने एक मजार को ध्वस्त कर दिया, लेकिन इससे स्थिति बिगड़ गई। मजार हटने की सूचना पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के युवक मौके पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। हंगामे के चलते पुलिस को लाठियां फटकार कर बवालियों को खदेड़ना पड़ा। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। दरअसल पिछले दिनों सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी मजार को हटाने के दौरान नहर पटरी पर स्थित मजार के सेवादार को भी नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने अन्य जगहों से अवैध धर्मस्थलों को हटवाया। सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम ने उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप नहर पटरी पर स्थित मजार को हटा दिया। आगे पढ़िए
जेसीबी से मजार और इर्द-गिर्द बना पूरा स्ट्रक्चर ध्वस्त कर दिया गया। इस बात की खबर मिलते ही बहादराबाद, दादूपुर गोविंदपुर, सलेमपुर, जमालपुर खुर्द आदि गांवों से बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए। युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर समुदाय विशेष के धर्मस्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने की वजह से रोड पर ट्रैफिक रुक गया। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए युवाओं को खदेड़ दिया। एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा ने बताया कि सार्वजनिक जगहों से सभी प्रकार का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बहरहाल घटनास्थल से भीड़ को हटा दिया गया है, एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है।