उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले लोग ध्यान दें, गूगल मैप से आएंगे तो मिलेगा भयंकर जाम

हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, गूगल मैप्स के भरोसे रहे तो फंस जाएंगे घंटों ट्रैफिक में..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar traffic jam: traffic jam on weekend in Haridwar
Image: traffic jam on weekend in Haridwar

हरिद्वार: अगर आप भी अपने परिवार के साथ में हरिद्वार आने का सोच रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए

Traffic jam on weekend in Haridwar

हरिद्वार में इन दिनों काफी भारी जाम लग रहा है और सारी व्यवस्थाएं चकनाचूर हो गई हैं। हरिद्वार की सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। साथ ही अंदरूनी मार्गों पर भी भारी भीड़ रही। खासतौर पर हरकी पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड पर पैदल चलना भी मुहाल रहा। हाईवे पर देहरादून की सीमा से लेकर बहादराबाद तक श्रद्धालुओं के वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। दरअसल कुंभ के बाद से उत्तरी हरिद्वार में फ्लाइओवर का नए सिरे से निर्माण चल रहा है। जिस कारण आम दिनों में भी जाम लगता है। वीकेंड पर समस्या बढ़ जाती है। दूसरी तरफ, चीला मार्ग पर ऋषिकेश की ओर से वन-वे यातायात व्यवस्था लागू करने से हरिद्वार में जाम लग रहा है। आगे पढ़िए

चीला मार्ग पर दोनों तरफ से आवाजाही शुरू करने से हरिद्वार में हर सप्ताह लगने वाले जाम से काफी राहत मिल सकती है।वहीं कई लोग गूगल मैप्स का सहारा लेकर भी चल रहे हैं। हर वीकेंड पर जाम के दौरान उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला, हरिपुर की गलियां वाहनों से पैक हो रही हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक गूगल मैप के चक्कर में शार्टकट में अंदरूनी रास्तों में घुस रहे हैं। जिस कारण ज्वालापुर और कनखल में हाईवे से लगे क्षेत्रों में भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। कनखल में कृष्णानगर, जगजीतपुर, ज्वालापुर में हरिलोक तिराहा, सब्जी मंडी, सीतापुर अंडरपास, सराय अंडरपास के चारों तरफ भीषण जाम लग रहा है। हरिद्वार के एसएसपी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से पुलिस को सहयोग देने की अपील की है।