उत्तराखंड: पानी के लिए परेशान महिलाओं गुस्सा फूटा, टैंकर वाले को जमकर पीटा

पानी न मिलने से महिलाएं इतनी नाराज थीं कि उनका गुस्सा टैंकर चालक पर फूट पड़ा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haldwani water shortage: Woman thrashes water tanker worker in Haldwani
Image: Woman thrashes water tanker worker in Haldwani

हल्द्वानी: सयाने लोग कह गए हैं कि तीसरा विश्वयुद्ध पानी के लिए लड़ा जाएगा, युद्ध कब शुरू होगा, ये तो नहीं पता, लेकिन हल्द्वानी में इसकी एक झलक जरूर देखने को मिली है।

Woman beaten water tanker worker in Haldwani

सोमवार को पानी के लिए तरस रहे लोग संस्थान कार्यालय में धमक गए। महिलाएं इतनी नाराज थीं कि उनका गुस्सा टैंकर चालक पर फूट पड़ा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। दरअसल शहर के राजपुरा समेत 6 से ज्यादा इलाकों में इन दिनों पेयजल संकट गहराया हुआ है। गर्मी कहर ढा रही है, उस पर इन इलाकों में लंबे समय से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही। सोमवार को गुस्साए लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर वहां नारेबाजी की। इस दौरान एक टैंकर चालक महिलाओं के कोप का शिकार हो गया। आगे पढ़िए

महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में पानी सप्लाई के दौरान वो सही व्यवहार नहीं करता। गुस्साईं महिलाएं टैंकर चालक को पीटने पर उतारू थीं। तभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करा दिया। पार्षद महेश चंद्र और ध्रुव कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राजपुरा, 16 क्वार्टर, नई बस्ती, गौलागेट, वारसी कालोनी, जवाहर नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। सर्दियों के समय यहां भरपूर पानी आता है, लेकिन गर्मी में संकट की स्थिति बनी रहती है। अधिकारियों से कई बार कहने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। अगर जल्द आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उधर जल संस्थान के अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।