Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल करती जा रही हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर ये बेटियां हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। सेना, खेल, थिएटर, प्रशासनिक पदों में अग्रणी रहकर ये बेटियां देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं।
अब एक और बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली स्नेहा नेगी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्नेहा नेगी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो में वैज्ञानिक बनी है। बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। स्नेहा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। आगे पढ़िए
स्नेहा नेगी का परिवार मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला है। स्नेहा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में कंप्यूटर साइंस से संबंधित वैज्ञानिकों के पदों के लिए भर्ती में भाग लिया था, इस भर्ती का परिणाम आ गया है और इसमें स्नेहा को सफलता मिली है। स्नेहा नेगी ने सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट से अपनी पढ़ाई की। हाल में उनका परिवार श्रीकोट में रहता है। उन्होंने यही से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने 2021 में ऑल इंडिया गेट एक्जाम में 80वीं रैंक हासिल की। अब वो इसरो में वैज्ञानिक बनीं है। आप भी स्नेहा नेगी को बधाई दीजिए।