आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ वर्षा होने व आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather update 14 June
देहरादून: मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Uttarakhand weather update 14 June
14 जून को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ वर्षा होने व आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। तेज बौछार के साथ 60 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 जून को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है, साथ ही तेज बौछारें पड़ने का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। 16 जून के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। आगे पढ़िए
17 जून को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में फिलहाल मौसम राहत देता नहीं दिख रहा है। येलो अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 14 से 17 जून तक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि हो सकती है। खराब मौसम के दौरान मवेशियों को खुले स्थान में न बांधने की सलाह दी गई है।