उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर छा गया ये छोटा सा बच्चा, जानिए आखिर कौन है संदीप बिष्ट

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो संदीप बिष्ट को जरूर जानते होंगे। इनकी एक्टिंग स्किल का हर कोई दीवाना है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Sandeep bisht uttarakhand : uttarakhand social media star sandeep bisht
Image: uttarakhand social media star sandeep bisht

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, और सोशल मीडिया इन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच दे रहा है।

Uttarakhand social media star sandeep bisht

संदीप बिष्ट ऐसे ही कलाकार हैं, जिनके वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहे हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो संदीप बिष्ट को जानते ही होंगे। इनकी एक्टिंग स्किल का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर संदीप के दो पेज हैं। एक है मेरो पहाड़, मेरो पराण और दूसरा है Kyapofficial। संदीप और उनकी टीम मिलकर सोशल मीडिया के लिए वीडियोज तैयार करती है, जो कि उत्तराखंड के परिवेश और यहां की संस्कृति को दर्शाते हैं। संदीप महज 15 साल के हैं और दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनके रोचक वीडियो फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम पर भी खूब धूम मचा रहे हैं। आगे पढ़िए

संदीप का परिवार अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील में स्थित मवे गांव में रहता है। संदीप बताते हैं कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने में उनकी पूरी टीम सहयोग करती है। क्याप का मतलब क्या है, ये पूछने पर संदीप बताते हैं कि क्याप पहाड़ी शब्द है, जिसका मतलब है अनोखा काम, या फिर ऐसा काम जो पहले किसी ने न किया हो। क्याप की मैनेजमेंट टीम में दीपक सिंह, धीरज सिंह मेहरा, शंकर मेहरा और मुकेश बिष्ट शामिल हैं। संदीप और उनकी टीम दो साल से सोशल मीडिया पर एक्टिव है और एक से बढ़कर एक कंटेंट दे रही है। संदीप के साथ गौरव मेहरा, करन भट्ट, कुलदीप मेहरा और राजा बिष्ट जैसे कई नन्हें कलाकार जुड़े हैं। अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाले संदीप पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं।