उत्तरकाशी के पुरोला में फिर हो रही है महापंचायत की तैयारी? अब सामने आई हैं बड़ी बातें

पुलिस की अनुमति के बिना ही महापंचायत की हो रही तैयारी, हिंदू संगठनों की हुई बैठक; प्रशासन बरत रहा है सख्ती
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarkashi Purola Mahapanchayat: Uttarkashi Purola Mahapanchayat Latest Update
Image: Uttarkashi Purola Mahapanchayat Latest Update

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर इसको रोकने की ठान ली है और इसी को लेकर महापंचायत का आयोजन भी किया जा रहा है।

Uttarkashi Purola Mahapanchayat

मगर प्रशासन शायद इस महासभा के पक्ष में नहीं है इसलिए प्रशासन अब हिंदु संगठनों के खिलाफ सख्ती बरत रहा है। प्रशासन का कहना है कि उनके अनुमति के बिना महासभा और महापंचायत का आयोजन हो रहा है जो कि कानून के खिलाफ है। वहीं महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। मगर महापंचायत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पुरोला में महापंचायत को लेकर प्रशासन ने किसी भी संगठन को अनुमति नहीं दी है। आगे पढ़िए

परंतु, महापंचायत करवाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठन पूरी तरह से अड़े हुए हैं। महापंचायत की तैयारियों को लेकर उत्तरकाशी हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व हिंदू संगठनों की बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक अनुज वालिया ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद कैंसर की तरह है। इसका उपचार शुरुआत में ही संभव है। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए ये इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं पुरोला में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त और सतर्क नजर आ रहा है । पुलिस ने हर जगह पुलिस फोर्स तैनात की है। उत्तरकाशी और देहरादून से पुरोला की ओर जाने वाले वाहनों की तलाशी और वाहनों में बैठे सवारियों का विवरण भी लिया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह हिंदू कार्यकर्ताओं और संगठनों के सदस्यों पर नजर रख रहे हैं।