Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
मैदानी इलाकों में जहां गर्मी पसीने छुड़ा रही है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार यानि आज भी प्रदेश के छह जिलों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे जिले शामिल हैं। यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। आगे पढ़िए
मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रहेगा। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने का इंतजार कर रहे लोगों को भी जल्द ही राहत मिल सकती है। मानसून के 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। जिन जिलों में आज मौसम खराब रहेगा, उनमें से तीन जिले चारधाम यात्रा का केंद्र हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को खराब मौसम में सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। केदारघाटी में भी मौसम पल-पल बदल रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए सरकार ने ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक 20 जून तक बढ़ा दी है। इससे पहले सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 16 जून तक के लिए रोक लगाई थी, इस अवधि को अब बढ़ा दिया गया है।