उत्तराखंड में आज से लेकर 21 जून तक मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा इन पांच दिन मौसम का हाल
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17th June to 21st June
रुद्रप्रयाग: इस समय पूरे भारत में मौसम बिगड़ रखा है। कहीं पर तेज तूफान और चक्रवात आ रहे हैं तो कहीं पर बारिश ने लोगों की हालत खराब कर दी है।
Uttarakhand Weather Update 17 June
उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में भी आने वाले 5 दिनों तक मौसम विभाग में अलर्ट जारी कर दिया है। आज आने की 17 जून से लेकर 21 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है चली आपको बताते हैं कि इन 5 दिनों के अंतराल में किन जिलों में मौसम खराब रहेगा और कहां पर क्या स्थिति रहेगी। 17 जून की बात करें तो 17 जून को हल्की से मध्यम वर्षा / चमक के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्ज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं (गति 40-50 kmph) चलने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। अब बात करते हैं कल यानी कि 18 जून की। कल पूरे उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।उत्तराखंड राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्ज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झक्कड़ (वायु गति 60-70 kmph से बढ़कर 80 kmph तक) चलने की, संभावना है। आगे पढ़िए
वहीं राज्य के चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जून को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्ज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा झक्कड़ (वायु गति 60-70 kmph से बढ़कर 80 kmph तक) चलने की संभावना है। राज्य के पौड़ी, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए इन जिलों में 19 तारीख को भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 तारीख को भी उत्तराखंड राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्ज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। 21 जून को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में एवं शेष जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्ज- चमक के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार तथा 40 से 50 kph की स्पीड पर झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।