Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
आदेश के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। सरकार के मुताबिक उत्तराखंड चारधाम यात्रा और आपदा सीजन के चलते प्रदेश में एस्मा लागू की गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा एवं मानसून अवधि में संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में यह निर्णय लिया गया है। इस वक्त उत्तराखंड में यात्रा सीजन जोरों पर है। इसके अलावा अब बरसात का मौसम आने वाला है और इस वजह से कई जगह भूस्खलन और रोड ब्लॉक की खबरें आती रहती हैं। सरकार के मुताबिक संभावित आपदाओं के दृष्टिगत लोकहित में ये निर्णय लिया गया है।