उत्तराखंड: अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे दो दोस्त, बस से टकराई स्कूटी..दोनों की दर्दनाक मौत

अंत्येष्टि में जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को बस ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत..आप भी पढ़ लीजिए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
ramnagar scooty bus collision: ramnagar scooty bus collision two friends death
Image: ramnagar scooty bus collision two friends death

रामनगर: नैनीताल के रामनगर में बीते शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया।

ramnagar scooty bus collision

रोडवेज बस अड्डे के पास एक निजी बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। बता दें कि दोनों किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए श्मशान घाट जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उनको अस्पताल भर्ती कराया। दोनों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली गई जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गौरी किशन पुत्र दया किशन एवं 38 वर्षीय विक्रम सिंह नेगी पुत्र जगत सिंह नेगी निवासी भरतपुरी शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान घाट जा रहे थे। आगे पढ़िए

वे रोडवेज बस अड्डे के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से एक निजी बस संख्या ने उनको टक्कर मार दी। जिससे वे स्कूटी समेत करीब 100 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। हादसा होते ही लोगों ने शोर मचाया तब जाकर बस रुकी। राहगीरों ने किसी तरह स्कूटी सवारों को बस के नीचे से निकाला और उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।