उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, चार धाम यात्री सावधान रहें

Uttarakhand weather report 18 June उत्तराखंड में देखने को मिलेगा बिपरजॉय का असर, चार धाम यात्रा वालें रहें सावधान
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand weather report 18 June: Uttarakhand weather report 18 June
Image: Uttarakhand weather report 18 June

रुद्रप्रयाग: अगर आप भी चार धाम यात्रा कर रहे हैं या जाने की सोच रहे हैं तो ज़रा सावधान हो जाइये।

Uttarakhand weather report 18 June

चार धाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए उत्तराखंड मौसम बड़ा अपडेट सामने आया है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से उत्तरखंड चार धाम रूट बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री समेत चारों धामों पर असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में चारों धामों का मौसम आने वाले कुछ समय में खराब हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने चार धाम आने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम का हाल लेने के बाद ही यात्रा शुरु करें। ऐसे नहीं करने पर चार धाम यात्रा रूट पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी जिलों में बारिश तूफान का असर देखने को मिल सकता है।आगे पढ़िए

उत्तराखंड में 17 से 20 जून तक बारिश, ओलावृष्टि, अंधड़ के एवं अलर्ट जारी किए गए हैं। 18 और 19 जून को बिपरजॉय तूफान का असर देखने को मिल सकता है। कुमाऊं मंडल के कई जिलों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बारे में पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 18 एवं 19 को मौसम ज़्यादा खराब रहेगा। इसके लिए सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ ही ओलावृष्टि और तेज बौछारों के साथ 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। ऐसे 18, 19 एवं 20 जून के लिए यलो अलर्ट रहेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।