उत्तराखंड में गजब का नजारा, भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या कर रहे बाबा को देखकर लोग हैरान

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों के पसीने छूटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ फूल गिरि महाराज इस भीषण गर्मी में आग की लपटों के बीच अग्नि तपस्या कर रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar Phoolgiri Maharaj: Haridwar Phoolgiri Maharaj Agni Tapasya
Image: Haridwar Phoolgiri Maharaj Agni Tapasya

हरिद्वार: कहते हैं आस्था और अंधविश्वास के बीच एक महीन लकीर होती है। दोनों एक दूसरे के साथ साथ ही चलते हैं। अब उत्तराखंड में ही देख लीजिए।

Haridwar Phoolgiri Maharaj Agni Tapasya

यहां एक बाबा की अग्नि तपस्या देखकर लोग हैरान हैं। हम बात कर रहे हैं हरिद्वार के रूद्र महादेव शिव मंदिर में रहने वाले फूलगिरी महाराज। फूलगिरी महाराज इस चिलचिलाती गर्मी में महीने भर से 111 धुनियों के बीच अग्नि तपस्या कर रहे हैं। इस वक्त उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों के पसीने छूटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ फूल गिरि महाराज इस भीषण गर्मी में आग की लपटों के बीच अग्नि तपस्या कर रहे हैं। खबर मिली है कि फूल गिरी महाराज बीते 1 महीने से अग्नि के बीच चिलचिलाती धूप में तपस्या कर रहे हैं। ये तप 41 दिन चलेगा। 41 दिनों में मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि फूलगिरी महाराज विश्व कल्याण के लिए तपस्या पर विराजमान हैं। मंदिर में कथा का आयोजन भी चल रहा है, जिसमें दूर दराज से आकर साधू संत और श्रद्धालु बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।