बड़ी खबर: उत्तराखंड घूमने आई महिला पर्यटक का बच्चा चोरी, उम्र सिर्फ 7 महीने

यहां घूमने आई एक महिला पर्यटक का 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया। इसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
child theft Haridwar: Female tourist child stolen in Haridwar
Image: Female tourist child stolen in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घूमने आई एक महिला पर्यटक का 7 महीने का बच्चा चोरी हो गया।

Tourist child stolen in Haridwar

इसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। खबर है कि बच्चा चार दिन पहले चोरी हो गया और अब तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। ऐसे में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर है कि गाजियाबद से एक महिला रेखा अपने पति शिव और 7 महीने के बच्चे अभिजीत को लेकर हरिद्वार घूमने आए थे। घूमने के बाद परिवार के सभई लोग गंगा घाट के पास ही आराम करने लगे। इसके बाद बारिश आई तो परिवार वाले सीसीआर के पास ऊर्जा निगम परिसर में रुके। वहां वो रात को बरामदे में ही सो गए। सुबह करीब 4 बजे रेखा की आंख खुली तो मौके से बच्चा गायब मिला। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। परिवार ने पुलिस के पास इस बात की शिकायत की और पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और संदिग्धों को ढूंढा जा रहा है। सवाल ये भी है कि बच्चे को चोरी हुए 4 दिन बबीच गए हैं। ऐसे में पुलिस के सामने एक बड़ा चैलेंज पैदा हो गया तहै।