केदारनाथ में नोटों की बारिश करने वाला किन्नर था, कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया

एक न्यूज चैनल से बातचीत में किन्नर ने कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने कहा कि हम तो किन्नर हैं और हम भोलेनाथ के भक्त हैं, हमने रुपया उनके लिए जमा किया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kedarnath transgender Note Video: Viral video of transgender showering notes on Kedarnath Jyotirlinga
Image: Viral video of transgender showering notes on Kedarnath Jyotirlinga

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में जिस महिला का नोट उड़ाने वाला वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि किन्नर है।

Viral video of transgender showering notes on Kedarnath Jyotirlinga

जी हां एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की जगह पीतल की पॉलिश का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मंदिर के गर्भगृह से जुड़ा एक विवादित वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला गर्भगृह के भीतर डिस्को की तरह नोट उड़ा रही है। सीधे तौर पर वो महिला ज्योतिर्लिंग का अपमान कर रही है। हैरत की बात तो ये है कि पास में खड़े पुजारी चुपचाप ये तमाशा देख रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ा तो बीकेटीसी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। मंदिर समिति ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। आगे पढ़िए

पहाड़ टीवी से बातचीत में किन्नर ने कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने कहा कि हम तो किन्नर हैं और हम भोलेनाथ के भक्त हैं, हमने रुपया उनके लिए जमा किया है। हमारा इस जमाने में कोई नहीं तो सब कुछ उन्हीं के लिए है। मैंने मन्नत मांगी थी कि पैसा जमा करूंगी तो भोलेनाथ को चढ़ाउंगी। हमने भक्ति से पैसा चढ़ाया है। भक्ति से श्रद्धा से हम अंदर गए, हमको बाबा ने बुलाया था। अगर मैंने ऐसा किया तो मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। पब्लिक को बुरा लगता है तो लगने दो, हम क्या करें। मुझे खुशी हुई कि मैंने दर्शन किया, जीवन भर जो कमाया वो भोलेनाथ को चढ़ा दिया, क्या गलत किया?