Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में लगी सोने की परत को लेकर सियासी गलियारों में खूब राजनीति हो रही है। इसपर राजनीति सियासत और तेज हो गई है।
अब इसपर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रोटियां सेंकनी शुरू कर दी हैं। इस मामले में अब उन्होंने भी ऊंगली उठाई है। उन्होंने कहा है कि केदारनाथ के गर्भ गृह में सोने की जगह पीतल की परत सरेआम अपराध है और यह हिंदुओं की भावना के खिलाफ है। इन आरोपों पर पलटवार करते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अज कांग्रेस, सपा के इस रवैये को हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। बता दें केदारनाथ गर्भ गृह में लगाई गई सोने की परतों को लेकर कई दिनों से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। आगे पढ़िए
आरोप लगाए जा रहे हैं कि यहां सोने की जगह पीतल की परतें लगाई गई हैं। वहीं रविवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि केदारनाथ मंदिर में सोने की जगह पीतल की परतों को लगाना आस्था से खिलवाड़ है और बेहद संवेदनशील मामला है। इन आरोपों का जवाब देते हुए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कि महाराष्ट्र के एक दानी ने सोने की परत चढ़ाने की इच्छा जताई थी जिसको बोर्ड ने मंजूरी दी। दानदाता ने अपने ही सुनार के जरिए मंदिर के गर्भगृह में सोने की परत चढ़ाने का काम किया। वहीं उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खाते है कि उनका काम हमेशा से हिंदुओं की भावना को आहत करने वाला रहा है।