उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, तेज आंधी चलने का भी अलर्ट

Uttarakhand weather report 21 June उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ज़बरदस्त बारिश, येलो अलर्ट जारी, मॉनसून आने का दिन जान लीजिए-
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand weather report 21 June: Uttarakhand weather report 21 June
Image: Uttarakhand weather report 21 June

रुद्रप्रयाग: महाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

Uttarakhand weather report 21 June

उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही उत्तर भारत मे भी मॉनसून दस्तक देगा। उत्तराखंड की बात करें तो यहां भी प्री मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। आगे पढ़िए

वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में प्री-मानसून से पहले भी बारिश के आसार हैं। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में फिर से भारी बारिश की संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्री-मानसून 22 जून से शुरू होगा। जबकि, मानसून 25 जून से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। कुल मिलाकर उत्तराखंड में अब से लेकर आने वाले कुछ महीनों तक जबरदस्त बरसात लोगों को सताएगी और चार धाम यात्रा पर भी बरसात का असर साफ तौर पर दिखाई देगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।