Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
यहां मंगलवार देर शाम को इवनिंग वॉक कर रही देवरानी जेठानी को नशे में धुत कार चालक ने श्रीयंत्र टापू पंच पीपल के समीप जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं। दोनों महिलाओं को लहूलुहान अवस्था मे पुलिस टीम द्वारा डायल 112 वाहन से संयुक्त अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दोनों महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। नशे में धुत कार चालक अपने आप को बेस अस्पताल में कार्यरत बता रहा था। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
दरअसल दुर्घटना के समय रीमा देवी एवं रेखा देवी हाईवे पर इवनिंग वॉक कर रही थीं, कि तभी सामने से नशे में धुत कुलदीप कुमार पुत्र महेश चंद्र अपने वाहन से कीर्तिनगर की तरफ से श्रीनगर आ रहा था, कि तभी पंच पीपल के नजदीक उसने दोनों देवरानी जेठानी को जोरदार टक्कर मार दी। कार की भयंकर टक्कर से दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस और रीमा ओर रेखा को अस्पताल पहुंचाया।।उसके बाद कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।वहीं जब चालक की जांच हुई तो में पाया गया कि कुलदीप नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। इस मामले में वाहन चालक कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।