देहरादून में 30 जून से पहले खत्म होंगे स्मार्ट सिटी के काम, वरना हर दिन लगेगी डेढ़ लाख पेनल्टी

मॉनसून शुरू होने से पहले स्मार्ट सिटी कार्य खत्म करने का दिया अल्टीमेटम, 30 जून के बाद हर दिन लगेगी डेढ़ लाख की पेनल्टी
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun Smart City Work: Dehradun smart city work to be finished before June 30
Image: Dehradun smart city work to be finished before June 30

देहरादून: देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी में तब्दील किए जाने के तहत लंबे वक्त से कार्य चल रहा है मगर स्मार्ट सिटी तहत हो रहे कामों की अव्यवस्था से जनता को परेशानी हो रही है।

Dehradun smart city work to finish soon

लंबे वक्त से देहरादून में जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं। इसी के साथ नालियों का काम भी चल रहा है, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब स्मार्ट सिटी कार्य को लेकर कंपनी को अल्टीमेटम दे दिया गया है। 30 जून तक अगर देहरादून में काम खत्म नहीं हुआ तो हर दिन डेढ़ लाख की पेनाल्टी लगेगी। वहीं अब मानसून भी दस्तक देने वाला है जिससे परेशानी और बढ़ जाएगी और जगह जगह कीचड़ हो जाएगा। इसी के तहत डीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा की गई। इस बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ विधायक खजान दास और डीएम मौजूद रहे। वहीं डीएम सोनिका सिंह ने जानकारी दी कि जो भी निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी के चल रहे हैं उनकी कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अगर काम में देरी होती है, तो पेनल्टी की भी चेतावनी दी गई है। बता दें कि अव्यवस्थित काम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

15 जून तक स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे काम पूरे करने के लिए स्मार्ट सिटी की सीईओ ने निर्देशित किया था, लेकिन 15 जून बीत जाने के बावजूद काम पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में स्मार्ट सिटी की कार्यदाई संस्था को साफ निर्देश दिए गए हैं कि 30 जून तक काम पूरा किया जाए, नहीं तो संस्था के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। मानसून की शुरुआत होने वाली है, ऐसे मे शहर भर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों के कारण सड़कें खुदी हुई हैं। संस्था को 30 जून से पहले काम खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही ठेकेदार को चेतावनी गई है कि अगर समय से काम पूरा नहीं किया तो डेढ़ लाख रुपए के हिसाब से पेनल्टी हर दिन देनी पड़ेगी।