Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में हाल ही में लोगों ने जमकर बवाल मचा दिया। वजह थी एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा भागीरथी नदी में थूकना।
जी हां, यहां हिंदू परिवार के साथ गंगोत्री आए मुस्लिम व्यक्ति के घाट के पास कुल्ला कर भागीरथी (गंगा) में थूकने पर तीर्थ पुरोहितों और साधु-संतों ने जमकर हंगामा काटा। साथ ही व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपित और उसके साथ आए तीन अन्य साथियों का ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालान भी काट दिया। मुस्लिम व्यक्ति ने माफीनामा पत्र लिखकर पुलिस को सौंपा है। बता दें कि बीती मंगलवार को मोहम्मद महमूद आलम निवासी गंगापुरी रोड पानीपत हरियाणा एक हिंदू परिवार के साथ गंगोत्री धाम आया था। गंगोत्री धाम में हिंदू परिवार पूजा-अर्चना करने लगा।
इसी दौरान मोहम्मद महमूद ने गंगाजल से कुल्ला कर गंगा में थूक दिया। यह देखकर वहां मौजूद साधु-संत उसके पास पहुंचे और पूछताछ की। यह पता चलने पर कि व्यक्ति मुस्लिम है, साधु-संत आक्रोशित हो उठे। गंगोत्री चौकी प्रभारी उमेश नेगी ने बताया कि व्यक्ति पानीपत की एक मजार का संचालक है। जिस परिवार के साथ वह गंगोत्री आया था, उनके घर में ही वह कमरा लेकर रहता है। पुलिस ने मोहम्मद महमूद आलम, दरियाब सिंह, संदीप कुमार सहित चार के विरुद्ध ऑपरेशन मर्यादा के तहत 250-250 रुपये के चालान काटे हैं। इस मामले में गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।