सौरभ जोशी Sourav Joshi Vlogs सिर्फ 24 साल के हैं, लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: youtube Sourav Joshi Vlogs earning life and subscribers
हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो यूट्यूबर सौरभ जोशी से पाला जरूर पड़ा होगा।
you tube Sourav Joshi Vlogs earning and life
व्लॉगिंग की दुनिया में अलग पहचान बना चुके सौरभ जोशी सिर्फ 24 साल के हैं, लेकिन कमाई के मामले में उन्होंने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया है। सौरभ 80 लाख रुपये महीना कमाते हैं। आज हम सौरभ की सफलता के बारे में जानते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने की उनकी जर्नी भी कम रोमांचक नहीं है। एक वक्त था जब सौरभ के परिवार को गरीबी के चलते 9 बार किराये का मकान बदलना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पिता को मजदूरी करनी पड़ी, और आज इसी परिवार को 42 लाख से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं। यूट्यूब पर सौरव के चैनल के 21 मिलियन सब्सजक्राइबर्स हैं। सौरभ मूलरूप से बागेश्वर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1999 को कौसानी में हुआ था। सौरभ के जन्म से पहले ही उनके पिता दूसरे पहाड़वासियों की तरह काम की तलाश में दिल्ली आ गए थे।
यहां वो पीओपी का काम करने लगे। सौरभ और उनके परिवार का संघर्ष लगातार जारी रहा। इंटर में सौरभ के अच्छे मार्क्स नहीं आए। बाद में उन्होंने डिजाइनिंग और आर्किटेक्चेर में करियर बनाने के लिए विजुअल रिप्रजेंटेशन, पर्सपेक्टिव ड्रॉइंग वगैरह अच्छे से सीखा, लेकिन आर्किटेक्चर में भी उनका सेलेक्शन नहीं हो सका। इसके बाद वो वापस घर लौट आए और पिता के साथ पीओपी का काम करने लगे। साथ ही ड्रॉइंग बनाने का काम भी जारी रखा। इसी दौरान भाई की सलाह पर सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो बनाने शुरू कर दिए। शुरुआत में सफलता नहीं मिली, लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनके एक वीडियो ने उन्हें सेलिब्रेटी बना दिया। इस वीडियो में सौरभ पूरे परिवार के साथ ड्रॉइंग बनाते दिखे। आज सौरभ की गिनती टॉप के व्लॉगर्स में होती है। उनका लाइफ स्टाइल भी किसी सेलिब्रेटी से कम नहीं है। 42 लाख से ज्यादा लोग Sourav Joshi Vlogs को फॉलो करते हैं।