Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
जी हां मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक 23 से 26 जून तक उत्तराखंड के कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है। आज के मौसम के हाल की बात करें तो मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शुक्रवार 23 जून को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए
इसके अलावा उधम सिंह नगर ,पौड़ी ,चंपावत, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में भी गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार झोकेंदार हवाएं चलने की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। 24, 25 और 26 जून को उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के किनारे रहने वाले सावधान रहें। कहीं कहीं भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।