आज उत्तराखंड के 6 जिलों के लोग सावधान रहें, भारी बारिश की चेतावनी

आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand weather Today : Uttarakhand weather report 23 June
Image: Uttarakhand weather report 23 June

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून से पहले ही हालात बिगड़ने लगे हैं।

Uttarakhand weather report 23 June

पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी है। बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन कई जगह जलभराव की वजह से लोग परेशान हैं। खराब मौसम के चलते सफर भी जोखिम भरा बना हुआ है। आज प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संबंधित जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां आज भारी बारिश हो सकती है। 25 जून से पहले प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए

जबकि, मैदानी इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मानसून की गति बढ़ रही है। 25 जून के बाद मानसून की उत्तराखंड में एंट्री हो सकती है। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून आने की निर्धारित तिथि 21 से 22 जून है। लेकिन करीब दो सप्ताह पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि राज्य में मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। बीते दिन देहरादून में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के चलते जगह-जगह जाम लगा रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report रढ़ते रहें।