आज देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update Red Alert 24 June
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है।
Uttarakhand Weather Update 24 June
शनिवार से सोमवार तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर तीव्र बौछारें पड़ेंगी, झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून शावर तेज हो गए हैं। आज देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट रहने को कहा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। इस दौरान कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा।
अगले चार दिन मुश्किलभरे रहने वाले हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। आईआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। मोटर मार्गों के बंद होने पर संबंधित विभाग रोड को तुरंत खोलने की कार्रवाई करेंगे। स्कूलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आप भी ये नंबर नोट कर लीजिए। जरूरत पड़ने पर इन नंबर्स पर कॉल करें। जाते-जाते मानसून के अपडेट के बारे में भी बता देते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून उड़ीसा, बंगाल व झारखंड पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिन में मानसून के छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।