Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
कई जगहों पर तीव्र बौछारें पड़ेंगी और साथ ही झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। अगले तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून के तहत आज देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। आगे पढ़िए
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में अगले चार दिनों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी इस दौरान विशेष एहतियात बरतेंगे। आपदा की दृष्टि से यह नंबर जारी किए गए हैं।
0135-2710335
0135-2664314
0135-2664315
0135-2664316
0135-2710334
9058441404
8218867005