केदारनाथ में मौसम ने दिखाए तेवर, अलकनंदा और मंदाकिनी नदी ने लिया विकराल रूप

अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। मानसून की बारिश होने से पहले ही यहां स्थिति बिगड़ने लगी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand weather update : Kedarnath Alaknanda Mandakini river water level increased
Image: Kedarnath Alaknanda Mandakini river water level increased

रुद्रप्रयाग: अगर आप केदारनाथ जा रहे हैं तो ध्यान दीजिए। केदारनाथ धाम में लगातार दो दिन से मौसम खराब है। खराब मौसम का असर यात्रा पर भी पड़ना शुरू हो गया है।

Alaknanda Mandakini river water level increased

यात्रियों की संख्या में अब कमी आने लगी है। इसके अलावा केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली 4 हेली सेवाएं वापस चली गई हैं। अब घोड़े-खच्चर भी धाम से वापस लौटने लगे हैं। बीते दो दिनों से मौसम खराब होने की वजह से हेली सेवाएं भी उड़ान नहीं भर पाई। निचले क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। उधर अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। मानसून की बारिश होने से पहले ही यहां स्थिति बिगड़ने लगी है। अलकनंदा और मंदाकिनी दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। अलकनंदा अपने मूल बहाव क्षेत्र से लगभग पन्द्रह मीटर दूर तक फैलकर बह रही है। इस वजह से लोगों को नदी किनारे जाने नहीं दिया जा रहा है। मंदाकिनी नदी भी उफान पर दिख रही है। ऐसे में हमारी भी अपील है कि नदियों के किनारे जाने से बचें।