उत्तराखंड कांवड़ यात्रा पर आने से पहले पढ़िए जरूरी जानकारी, इस बार बदल गए हैं नियम

चाहे जिले के अन्य अधिकारियों के नंबर हों या फिर कांवड़ यात्रा से जुड़ी जानकारियां, अब हर जानकारी आसानी से श्रद्धालुओं की पहुंच में होगी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
kanwar Yatra guideline haridwar: Rules for Uttarakhand Kanwar Yatra
Image: Rules for Uttarakhand Kanwar Yatra

हरिद्वार: चारधाम यात्रा की तरह कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

Kanwar Yatra guideline uttarakhand

इसी कड़ी में पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल जाएंगी। चाहे जिले के अन्य अधिकारियों के नंबर हों या फिर कांवड़ यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारियां, सभी जानकारी आसानी से श्रद्धालुओं की पहुंच में होगी। इस क्यूआर कोड की कॉपी नजदीकी जिलों को भेजी जा रही है और हार्ड कॉपी बॉर्डर पर आने वाली डाक गाड़ियों और आसपास के राज्यों में भेजी जा रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर नए नियम भी लागू किए गए हैं। यात्रा के दौरान व्यापारी किसी भी ऐसी सामग्री आदि की बिक्री नहीं कर सकते, जिससे किसी का नुकसान हो सकता हो। हरिद्वार जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कांवड़ 12 फीट से ऊंची नहीं होनी चाहिए।

गुरुवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों संग बैठक की। बैठक में साधु-संतों से चर्चा की गई, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सिडकुल के उद्यमियों और स्थानीय व्यापारियों से सुझाव भी लिए गए। व्यापारी नेता कैलाश केसवानी ने पिछले कांवड़ मेले का हवाला देते हुए बताया कि पार्किंग में मोटर साइकिल में आग लगने की कई घटनाएं हुई थी। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पार्किंग में आग बुझाने के उपकरणों की जरूरत के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। एसएसपी ने व्यापारियों के साथ ही कांवड़ियों से अनुरोध किया कि वह अपने साथ अपना पहचान पत्र अवश्य रखें। स्थानीय निवासी और व्यापारियों से पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाओं का पालन कराने में सहयोग देने की अपील की गई है।