दिल्ली से देहरादून-हरिद्वार का सफर महंगा, 1 जुलाई से बढ़ जाएगी टोल टैक्स की फीस

1 जुलाई से दिल्ली-देहरादून का सफर भी महंगा होने जा रहा है। सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Toll Tax New Rate Delhi Dehradun: Toll Tax New Rate Dehradun Delhi Haridwar Route
Image: Toll Tax New Rate Dehradun Delhi Haridwar Route

देहरादून: महंगाई की मार से आम आदमी बुरी तरह त्रस्त है।

Toll Tax New Rate Dehradun Delhi Haridwar Route

1 जुलाई से दिल्ली-देहरादून का सफर भी महंगा होने जा रहा है। सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे निश्चित तौर पर यात्रियों और वाहन चालकों पर बोझ बढ़ेगा। हालांकि स्थानीय वाहन संचालकों से पुरानी दर पर ही टोल टैक्स वसूला जाएगा। सिवाया टोल प्लाजा से हर दिन देहरादून-हरिद्वार के लिए 20 से 22 हजार वाहन गुजरते हैं। शनिवार-रविवार को यहां से 25 हजार से ज्यादा वाहनो की आवाजाही होती है। एक जुलाई से यहां से गुजरने वाले वाहनों को बढ़ा हुआ टोल टैक्स देना होगा। हालांकि एनएचएआई ने निजी और स्थानीय चार पहिया व्यवसायिक वाहनों को राहत देते हुए टोल टैक्स की दरों को यथावत रखा है। एनएचएआई की ओर से स्वीकृति के बाद बढ़ी हुई दरों का प्रस्ताव प्रबंधन को मिल गया है।

Toll Tax New Rate Delhi Dehradun

लोकल वाहनों के टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोकल और निजी वाहनों से पुरानी दरों पर ही वसूली की जाएगी। सिवाया टोल प्लाजा पर 30 जून की मध्यरात्रि यानि 1 जुलाई से टोल की दरों को संशोधित किया जाता है। 30 जून के बाद यहां से गुजरने वाले निजी वाहनों से पूर्व की तरह 110 रुपये टोल टैक्स के रूप में लिए जाएंगे। जबकि वाणिज्यिक वाहनों से 190 की जगह 195 रुपये और बस-ट्रक से रुपये 385 की जगह रुपये 390 की वसूली होगी। स्थानीय वाहनों का टोल टैक्स 25 और वाणिज्यिक वाहनों का टोल टैक्स 55 रुपये ही रहेगा। मल्टी एक्सेल बड़े वाहनों का टोल 620 रुपये की जगह 630 रुपये कर दिया गया है। सिवाया टोल प्लाजा पर 10 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों से 25 रुपये टोल टैक्स लिया जाता है। कार, जीप व वैन का टोल टैक्स 110 रुपये निर्धारित है।