गुड न्यूज: उत्तराखंड में आंचल दूध के दाम घटाए, घी-मक्खन के दाम में भी कटौती..जानिए नए रेट

आंचल ब्रांड को इस समय बाजार में अन्य ब्रांडों से कड़ी टक्कर मिल रही है। मदर डेरी, अमूल जैसे ब्रांड भी बाजार में अपनी पकड़ बना रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Aanchal new rate Uttarakhand: Aanchal milk reduce rate in Uttarakhand
Image: Aanchal milk reduce rate in Uttarakhand

देहरादून: प्रदेश में आंचल दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए दूध के दाम में कटौती की गई है।

Aanchal milk reduce rate

डेयरी विकास विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दूध के रेट 2 रुपये प्रति लीटर कम किए हैं। इसी तरह दही, मक्खन और घी के मूल्य में भी कटौती की गई है। नए रेट रविवार से लागू हो जाएंगे। डेयरी विकास विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जयदीप अरोड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों की तुलना में आंचल दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए दूध की कीमतें घटाने का निर्णय लिया गया है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

Aanchal milk new rate Uttarakhand

दूध की सभी श्रेणियों में कीमतों में 2 रुपये तक की कटौती की गई है। अब उपभोक्ताओं को फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर की जगह 66 रुपये प्रति लीटर की दर पर मिलेगा। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध के रेट 55 रुपये प्रति लीटर और 56 रुपये प्रति लीटर निर्धारित कर दिए गए हैं। घी के दाम में 40 रुपये प्रति किलो तक की कटौती की गई है। बता दें कि उत्तराखंड में आंचल ब्रांड को इस समय बाजार में अन्य ब्रांडों से कड़ी टक्कर मिल रही है। मदर डेरी, अमूल जैसे ब्रांड भी बाजार में अपनी पकड़ बना रहे हैं। इसलिए आंचल ने कुछ उत्पादों की कीमतों को घटाया है। इससे उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।