Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में दो पुलिसवाले एक चोर को तालिबानी सजा देते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
जिसमें एक कांस्टेबल चोरी के मामले में पकड़े गए युवक पर लात बरसाते दिख रहा है। एक खबर के मुताबिक कांस्टेबल ने चोरी के आरोपी के घुटने तक तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून के एसएसपी ने दोनों कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है। जहां एक कांस्टेबल चोर के घुटने तोड़ता नजर आया। वीडियो विकासनगर के सहसपुर में स्थित बद्रीपुर गांव का बताया जा रहा है। यहां पुलिसकर्मी वर्दी की हनक में इंसानियत तक भूल गए। कांस्टेबल ने चोरी के आरोपी को न सिर्फ बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी किया। आगे पढ़िए
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी कभी चोरी के आरोपी की टांगों पर लकड़ी से मार रहा है, तो कभी पुलिसिया बूट से पकड़े गए युवक के पैरों की अंगुलियों को रगड़ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देहरादून पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं एसएसपी दिलीप कुंवर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद धर्मावाला में तैनात कांस्टेबल दिनेश सेमवाल और कांस्टेबल मनोज भारती को लाइनहाजिर कर दिया गया है। दोनों पर एक व्यक्ति से मारपीट करने का आरोप है। घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पूरे मामले की जांच सीओ विकासनगर को दी गई है। जांच के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियम के अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।