फिलहाल ऋषिकेश में राफ्टिंग नही कर सकेंगे आप, ग्रीन लेवल को पार कर गया गंगा का बहाव

गंगा के जल स्तर में वृद्धि के साथ बड़ी संख्या में सूखे पेड़ और लकड़ी गंगा में बहकर आ रही हैं। जिनसे राफ्ट के टकराने से दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Rishikesh River Rafting : Rishikesh river rafting banned for two days
Image: Rishikesh river rafting banned for two days

ऋषिकेश: राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल इस प्लान को टाल दें। दरअसल प्रशासन की ओर से ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है।

Rishikesh rafting banned for two days

इसकी वजह भी बताते हैं। शनिवार से प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी, जिसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। गंगा के जल स्तर में वृद्धि हुई है। रविवार को भी सभी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसे देखते हुए दो दिन के लिए गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। 30 जून राफ्टिंग सत्र का आखिरी दिन होता है। दो दिन बाद समीक्षा की जाएगी, उसी के आधार पर प्रशासन अगला निर्णय लेगा। बता दें कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि के साथ बड़ी संख्या में सूखे पेड़ और लकड़ी गंगा में बहकर आ रही है। जिनसे राफ्ट के टकराने से दुर्घटना का अंदेशा भी बढ़ गया है। आगे पढ़िए

River Rafting Rishikesh Update

हालात बेहद खतरनाक बने हुए हैं। ब्रह्मपुरी में गंगा के जलस्तर की जांच की गई थी, जिसके बाद पता चला कि यहां पर राफ्टिंग के लिए निर्धारित जल स्तर का मानक ग्रीन लेवल को पार कर गया है। इसके बाद रविवार और सोमवार के लिए राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई। बता दें कि साहसिक पर्यटन विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष 30 जून तक ही राफ्टिंग सत्र संचालित होता है। इसके बाद मानसून सत्र शुरू हो जाता है और राफ्टिंग पर रोक लग जाती है। मंगलवार को हालात की समीक्षा की जाएगी। अगर जलस्तर प्रतिकूल हुआ तो राफ्टिंग पर रोक अगले कुछ दिन के लिए बढ़ाई जा सकती है। कुल मिलाकर पर्यटक अगले दो दिनों तक ऋषिकेश में राफ्टिंग नहीं कर सकेंगे, प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।