ऋषिकेश से हरिद्वार: 25 मिनट सफर 4 घंटे में, कंट्रोल से बाहर हुए हालात

रविवार को ऋषिकेश से हरिद्वार तक की दूरी तय करने में लोगों को 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। वीकेंड पर जाम से जूझता रहा हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Rishikesh Haridwar Traffic: Jam in Rishikesh Haridwar
Image: Jam in Rishikesh Haridwar

ऋषिकेश: हर वीकेंड की तरह इस बार भी हरिद्वार-ऋषिकेश आने वाले पर्यटक यहां से बुरा अनुभव लेकर लौटे। दोनों शहरों के बीच सड़कें जाम से जूझती दिखाई दीं।

Jam in Rishikesh Haridwar

अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर रविवार को पूरा दिन ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। ऋषिकेश से हरिद्वार तक की दूरी तय करने में लोगों को 4 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। हरिद्वार में मोतीचूर के पास फ्लाईओवर निर्माण एवं संपर्क मार्ग पर जलभराव होने से दिक्कतें पेश आईं। जबकि, ऋषिकेश के श्यामपुर में रेलवे फाटक के पास वाहनों की कतार लगी रही। रविवार को सुबह 9 बजे से ही हरिद्वार जाने के लिए वाहनों की 3 कतारें लग गई थीं। एंबुलेंस से लेकर आवश्यक सेवाओं वाले वाहन भी जाम में घंटों खड़े रहे। दिन के वक्त में जाम सत्यनारायण मंदिर तक पहुंच गया। आगे पढ़िए

Rishikesh Haridwar Traffic Status

हरिद्वार से रायवाला के बीच वाहनों की कतार लगी रही। हाईवे पर तीन-तीन कतार लग गई थीं, जबकि मोतीचूर कॉरिडोर समाप्त होते ही सिंगल लाइन शुरू हो जाती है। देर शाम तक रायवाला बाजार तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने नेपाली फार्म से भानियावाला के लिए वाहनों का रूट डायवर्ट किया था, लेकिन स्थिति फिर भी कंट्रोल में नहीं रही। डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा कि वीकेंड पर वाहनों का दबाव कम करने में परेशानी आ रही है। जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई, लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे। मोतीचूर में फ्लाईओवर निर्माण एवं बारिश के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।