उत्तराखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश से बढ़ेगी परेशानी, 43 सड़कें बंद, सावधान रहें

राज्य में सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश में 43 सड़कें बंद, अगले चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Forecast today: Uttarakhand Weather Update 27 June
Image: Uttarakhand Weather Update 27 June

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही तबाही का मंजर शुरू हो गया है।

Uttarakhand Weather Update 27 June

राज्य में सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक दिन पहले रविवार को हुई तेज बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 43 सड़कें बंद हो गईं। सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं।इन सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। वहीं उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला भी नहीं थमेगा। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिन तक उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आगे पढ़िए

Weather Forecast

उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।