Uttarakhand energy department ऊर्जा निगम उपभोक्ता सुविधाओं व सेवाओं में सुधार के लिए अब हर उपखंड में माह में दो बार मेगा कैंप लगाएगा।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: uttarakhand urja nigam good work for electricity connection
देहरादून: अगर आप भी उत्तराखंड के निवासी हैं और नया बिजली कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो अब आपको विभाग के धक्के खाने की कोई जरूरत नहीं है
uttarakhand urja nigam good work
क्योंकि ऊर्जा विभाग की इस शानदार पहल से आपको हाथों-हाथ बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। जी हां, ऊर्जा निगम उपभोक्ता सुविधाओं व सेवाओं में सुधार के लिए अब हर उपखंड में माह में दो बार मेगा कैंप लगाएगा। जिसमें हाथों-हाथ बिजली के कनेक्शन प्रदान करने से लेकर बिल करेक्शन, मीटरिंग आदि समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। कैंप की तिथि की जानकारी समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। ऐसे में बिजली संबंधित आपको कोई भी समस्या है तो आप इस कैंप में जाकर उस समस्या का निवारण करवा सकते हैं। आगे पढ़िए
Uttarakhand energy department mega camp
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के लिए उपखंड स्तर पर मेगा कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक माह कम से कम दो बार उपखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 25 किलोवाट तक के घरेलू व अघरेलू कनेक्शन (जहां विद्युत लाइनों का निर्माण नहीं किया जाना है) तत्काल निर्गत कर दिए जाएंगे। इससे लोगों को विभाग के धक्के खाने की जरूरत नहीं है। शिविरों में नए विद्युत संयोजन, मीटरिंग, बिलिंग से जुडी समस्याओं का निराकरण और खराब मीटरों बदलने आदि का कार्य भी तत्काल किया जाएगा। विद्युत से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या समाधान के लिए शिविर में उपभोक्ताओं को जानकारी प्रदान की जाएगी।